रोरा नदी में गिरा सवारी वाहन, बड़ा हादसा टला — चालक ने कूदकर बचाई जान

0 362

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट

 

डिंडौरी। मिंगड़ी देवरी क्षेत्र स्थित रोरा नदी के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। डिंडोरी से नेवसा सवारी लेने जा रहा एक तूफान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरा। हादसे का वीडियो सुबह 8:30 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

सूत्रों के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद चालक पूर्णतः सुरक्षित बताया जा रहा है।

 

गनीमत रही कि वाहन में उस समय कोई सवारी नहीं थी, वरना घटना गंभीर रूप ले सकती थी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment