जिले के 1245 विद्यालयों में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण और विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

0 241

खमोद चन्देल की रिपोर्ट –

 

डिंडौरी : संविधान दिवस के अवसर पर जिलेभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के 1245 विद्यालयों में एक साथ संविधान शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्यपालन का संकल्प लिया।

 

इसके साथ ही विद्यालयों में चित्रकला, भाषण, रंगोली, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संविधान की मूल भावना, उसके महत्व एवं नागरिक कर्तव्यों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनका मार्गदर्शन करना रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment