Breaking News

आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन संबंधी गैर-विभागीय कार्य से मुक्ति की मांग की

0 228

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिप जिला पांढुरना

 

पांढुरना, 20 नवंबर 2025: आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर निर्वाचन संबंधी गैर-विभागीय कार्य से मुक्ति की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत निर्धारित स्वास्थ्य केन्द्रीत दायित्वों का पालन करना है, लेकिन वर्तमान में उन्हें निर्वाचन संबंधी कार्य करने हेतु बाध्य किया जा रहा है, जो न केवल उनके आधिकारिक कार्यक्षेत्र से बाहर है बल्कि विधिक प्रावधानों, संवैधानिक संरक्षणों एवं न्यायालयीन निर्णयों का प्रत्यक्ष उल्लंघन है।

ज्ञापन में कहा गया है कि आशा-उषा कार्यकर्ताओं को आयुष्यमान कार्ड बनाने का कार्य भी करना पड़ रहा है, जिसका एक भी रूपए का भुगतान आशा कार्यकर्ताओं को नहीं किया गया है। इसके अलावा, उन्हें निर्वाचन संबंधी कार्य करने के लिए भी कोई पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है, जो कि अनुच्छेद 23 का उल्लंघन है।

आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि उन्हें निर्वाचन संबंधी गैर-विभागीय कार्य से मुक्त किया जाए और उन्हें उनके मूल एवं निर्धारित स्वास्थ्य दायित्वों पर कार्य करने की अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि यदि किसी आशा पर दबाव डाला जाता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी व्यक्तिगत मानी जावेगी।

मुख्य मांगें : 1. आशाओं को निर्वाचन संबंधी कोई भी गैर-विभागीय कार्य सौंपने का अवैध आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

2. जब तक निर्वाचन आयोग द्वारा विधिवत आदेश एवं पारिश्रमिक निर्धारित नहीं होते, तब तक किसी भी आशा-उषा कार्यकर्ताओं को ऐसे कार्य हेतु बाध्य न किया जाए।

3. यदि किसी आशा पर दबाव डाला जाता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी व्यक्तिगत मानी जावेगी।

4. आशा-उषा कार्यकर्ताओं को उनके मूल एवं निर्धारित स्वास्थ्य दायित्वों पर कार्य करने की अनुमति प्रदान की जाए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment