पांढुरना में इंदिरा गाँधी जी की जयंती मनाई गई

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना
पांढुरना जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विश्वास कॉम्बे जी, ब्लॉक समन्वयक श्री मनोहर सिंह ठाकुरजी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री जयंत घोड़ेजी, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष श्री भरतसिंह ठाकुरजी, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी श्री देवकांत मांडोगडे जी, जिला आदिवासी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री अरुण धुर्वे जी और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी जी के देश हेतु किये गये त्याग, बलिदान और विकास कार्यो पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इंदिरा गाँधी जी के जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
श्री जतन उईके जी ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गाँधी जी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर हम उनके आदर्शों को याद करें और उनके सपनों को साकार करने के लिए काम करें।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इंदिरा गाँधी जी के जीवन और कार्यों को याद करने के लिए एक मिनट का मौन रखा और उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए।