सीधी रेलवे स्टेशन निर्माण में तेजी लाएँ — सांसद का सख्त निर्देश, निरीक्षण में दिखी सक्रियता

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान
सीधी।
सीधी रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्यों की प्रगति का आज सांसद द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधूरे कार्यों, निर्माण गुणवत्ता और कार्य की रफ्तार का विस्तृत मूल्यांकन किया। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि स्टेशन विकास परियोजना महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा से जुड़ी है, इसलिए इसे तय समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।
सांसद ने कहा कि यात्री सुविधाओं को बढ़ाने तथा स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए चल रहे निर्माण में किसी भी प्रकार की देरी या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों और प्रक्रियाओं के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जेडआरयूसीसी सदस्य डॉ. विक्रम सिंह, टीएसी सदस्य प्रमोद द्विवेदी, शत्रुधन पटेल, डिप्टी सीई अभिलीस कुमार मीना सहित रेलवे विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने स्टेशन परिसर में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार बिंदुओं पर चर्चा की।
अधिकारियों ने सांसद को आश्वस्त किया कि कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा।
सीधी रेलवे स्टेशन के उन्नयन को लेकर वर्षों से प्रतीक्षित जनता की उम्मीदों को आज के निरीक्षण ने नई गति और विश्वास प्रदान किया है।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)