गुलाबगंज अ भा वि परिषद् ने विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट
गुलाबगंज- मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सूत्रीय मांगों में अगले सत्र में वी एस सी, वीं कॉम, संकाय का पाठ्यक्रम शुरू करने, महाविद्यालय परिसर में स्थित तालाब का समतलीकरण किया जाए जिससे उपयुक्त परिसर को खेल कूद के लिए उपयोग किया जा सके, महाविद्यालय का नाम शासकीय महाविद्यालय परिवर्तन कर वीर सावरकर विद्यालय किया जाएं, महाविद्यालय भवन में यदि कोई दीवार बाउंड्री क्षति ग्रस्त या जीर्ण क्षीण अवस्था में रहती है तो तुरंत उसकी मरम्मत करवाई जाए, एवं महाविद्यालय जाने वाले छात्र छात्राओं को रास्ते में असामाजिक तत्वों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए डायल 112 को महाविद्यालय के समीप तैनात किया जाए इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से अभाविप विदिशा जिला विस्तारक हिमांशु श्रोती प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गोविंद रघुवंशी नगर अध्यक्ष पीयूष शर्मा नगर मंत्री समीर बघेल रोहित मालवीय अनमोल यादव रूद्र दांगी पुष्पेंद्र रघुवंशी सौरभ राजपूत विशाल रघुवंशी विवेक डांगी मंजीत लोधी यश रघुवंशी हर्ष रघुवंशी सूर्य रघुवंशी अभय दांगी,पीयूष,जतिन रघुवंशी दीपेश यादव कार्तिक रघुवंशी विक्की दांगी रोहित दांगी अन्य अभाविप के समर्थक साथ रहे