डिंडौरी में ‘जननायक समारोह: 18 से 20 नवंबर तक अमरपुर व करंजिया में गोंड वीरों की ऐतिहासिक प्रस्तुतियां

0 201

खमोद चन्देल की रिपोर्ट –

डिंडौरी – मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन डिंडौरी के संयुक्त सहयोग से गोंड जनजातीय संस्कृति, शौर्य परंपरा और आध्यात्मिक निरंतरता को प्रदर्शित करने वाला ‘जननायक समारोह’ 18 से 20 नवंबर 2025 तक अमरपुर के शासकीय सादीपनि विद्यालय एवं करंजिया के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।

जननायक समारोह का उद्देश्य गोंड समुदाय की गौरवशाली परंपराओं, जननायकों के जीवन प्रसंगों एवं उनके ऐतिहासिक योगदान को जनसामान्य तक पहुँचाते हुए सांस्कृतिक जागरूकता का विस्तार करना है।

नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियों की क्रमवार तिथियां—

18 नवंबर 2025 — राजा पेमल शाह नृत्य-नाट्य प्रस्तुति

19 नवंबर 2025 — राजा हीराखान सिंह नृत्य-नाट्य प्रस्तुति

20 नवंबर 2025 — वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य-नाट्य प्रस्तुति

इन तिथियों के अनुसार प्रस्तुतियों की मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक जमावट और दर्शकदीर्घा की तैयारी क्रमशः की जाएगी।

कार्यक्रम में रानी दुर्गावती के शौर्य, राजा हीराखान सिंह की अदम्य वीरता तथा राजा पेमल शाह की जनकल्याणकारी भावना को नृत्य-नाट्य के माध्यम से जीवंत रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इन प्रस्तुतियों का निर्देशन श्री रामचंद्र सिंह संगीत श्री किशन राय एवं पुनर्संयोजन अमरपुर में श्री नवीन सिंह श्याम एवं करंजिया श्री रामचंद्र सिंह आलेख श्री योगेश त्रिपाठी द्वारा किया जा रहा है।

डिंडौरी जिले के अमरपुर और करंजिया में आयोजित यह तीन दिवसीय समारोह जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक परंपराओं के संरक्षण को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन सिद्ध होगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment