केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में स्काउट-गाइड और कब-बुलबुल का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

अनूपपुर (राकेश शर्मा)केंद्रीय विद्यालय एस ई सी एल जमुना कालरी में विद्यालय स्तर पर स्काउट-गाइड एवं कब-बुलबुल का प्रथम एवं द्वितीय सोपान शिविर का आयोजन दिनांक 15/11/2025 को किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व केन्द्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल जमुना कॉलरी के प्राचार्य एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने किया । विशिष्ट अथिति के रूप में केंद्रीय विद्यालय धनपुरी से विशेष आमंत्रण पर आई गाइड ट्रेनर शबाना खान रहीं।
इस परीक्षण शिविर के अंतर्गत स्काउट को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षक डॉ रामचंद्र, संदीप पटेल एवं धीरज शर्मा उपस्थित रहे। इसी प्रकार गाइड को प्रशिक्षण देने के लिए शबाना खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनका साथ विद्यालय की शिक्षिका साजिदा एवं शिवांगी यादव ने दिया । कब सेक्शन में प्रशिक्षण देने के लिए आदित्य नारायण मिश्र ने नेतृत्व किया एवं उनका साथ अमित यादव ने दिया। बुलबुल सेक्शन के अंतर्गत प्रशिक्षण देने के लिए तमन्ना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस परीक्षा शिविर के अंतर्गत 180 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय के प्राचार्य का स्वागत किया गया उसके पश्चात स्काउट का झंडा फहराया गया और तत्पश्चात प्रार्थना गीत और झंडा गीत का आयोजन हुआ। इस शिविर में बच्चों ने टेंट बनाना, गाँठे बनाना और विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को शीघ्रता से कैसे तैयार करना है का भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया और उन्हें स्काउट और गाइड के महत्व और उसमें विद्यार्थियों की भूमिका को रेखांकित किया, साथ ही संदेश दिया कि जिस तरह से एक स्काउट सदैव किसी भी परिस्थिति के लिए सजग रहता है उसी तरह हमें भी हमेशा सजग रहना चाहिए।