जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविर

डिंडौरी : 13 नवंबर, 2025
रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा (1 से 15 नवम्बर 2025) के अंतर्गत जिले में ग्रामीण जनों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य जांच, उपचार और परामर्श सेवाएँ उपलब्ध कराना रहा। शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएँ, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित हुए और विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षणों का लाभ उठाया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौराकन्हारी, विकासखंड समनापुर में कुल 271 पंजीयन किए गए। शिविर में एनएनसी – 17, बीपी – 34, ब्लड ग्रुप – 32, सिकल सेल – 45, एचआईवी – 12, यूरिन – 12, टीबी – 45, मोतियाबिंद – 35, चश्मा वितरण – 25 और आरबीसी – 32 जाँचें की गईं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोहानीदेवरी, विकासखंड शहपुरा में 71 पंजीयन हुए, जिसमें एएनसी – 16, एनीमिया जांच – 04, हाईरिस्क जांच – 05, बीपी जांच – 46, शुगर जांच – 44, एचबी – 25, सिकल जांच – 28 एवं टीबी जांच – 12 लाभार्थियों पर की गई।
वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमगांव, विकासखंड डिंडौरी में 97 पंजीयन किए गए, जिसमें सिकल – 48, एनसीडी – 07 और एएनसी – 07 जांचें संपन्न हुईं। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को मोतियाबिंद, एनीमिया, टीबी, सिकल सेल एवं ब्लड ग्रुप जांच जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। साथ ही योग्य लाभार्थियों को आवश्यक दवाएँ एवं चश्मे भी वितरित किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के दौरान आयोजित आगामी शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।