गोलकपुर पंचायत के पुर्व मुखिया उपेन्द्र कुमार सिन्हा का हुआ निधन

घोसी (जहानाबाद ) गोलकपुर पंचायत के पुर्व मुखिया उपेन्द्र कुमार सिन्हा का हुआ असामायिक निधन,वे 73 वर्ष के थे, उनके असामायिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वे कुछ दिनों से विमार चल रहे थे, इस दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां वे बुधवार को उनका देहान्त हो गया, इस दौरान उनके पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव महवलीपुर लाया गया जहां उनके गांव समाज के लोगों ने उनकी अंतिम दर्शन कर नम आंखों से उनकी विदाई दी, इस दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र कुशवाहा ने उन्हें अपना एक कुशल अभिभावक बताते हुए उनकी आंखें भर आईं और कहा कि वे लोकतंत्र के एक सजग प्रहरी थे जिन्होंने अपना जीवन इमानदारी पुर्वक समाज की सेवा में लगा दी, इनके निधन से हमारे समाज की अपुरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती, वहीं मौके पर पहुंचे बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य मोहम्मद शमसाद शाई ने बताया कि उपेन्द्र कुमार सिन्हा एक महान समाजवादी नेता, अच्छे विचारक व हमारे पुराने साथी थे जिन्होंने घोसी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की आवाज बनकर गरीबो के उत्थान की बात करते थे वे लगातार 22 साल गोलकपु्र पंचायत के मुखिया रहे, उन्होंने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की, वहीं पुर्व जिला परिषद अनुज प्रसाद निराला ने कहा कि उपेन्द्र मुखिया जी हमारे राजनीतिक गुरु थे जिन्होंने मुझे सफल राजनिति का पाठ पढ़ाया था वे शांतिप्रिय न्याय के धनी व्यक्ति थे, जवकी उनके शव यात्रा में राजेंद्र प्रसाद,दिनदयाल प्रसाद,सुरेश प्रसाद, सुभाष कुमार, बालमुकुंद प्रसाद सिंह, सतेन्द्र नारायण सिंह, रामाधार,अबध प्रसाद, मुन्ना बाबू, महेश प्रसाद, सहित उनके दोनों पुत्र अमित कुमार, अजीत कुमार समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार