आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कई गणमान्य नागरिक हुए पार्टी से शामिल

0 171

 

सिंगरौली।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली और जनसेवा की विचारधारा से प्रभावित होकर आज दिनांक 12 नवम्बर 2025 को ग्राम शीतुल, विधानसभा क्षेत्र देवसर के निवासी डॉ. इंद्रेश विश्वकर्मा, नीरज गुप्ता तथा ग्राम चितवरिया, विधानसभा सिहावाल, जिला सीधी के निवासी शिवपूजन पांडे (सेवानिवृत्त नेवी) आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

 

इन सभी का पार्टी की सिंगरौली जिला इकाई की ओर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली की लोकप्रिय महापौर रानी अग्रवाल के करकमलों से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

इस अवसर पर रानी अग्रवाल ने कहा कि — “आम आदमी पार्टी नौजवानों की पार्टी है, और हम चाहते हैं कि देश के निर्माण में युवा वर्ग अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।”

 

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी नव–सदस्यों का स्वागत कर उन्हें संगठन की नीतियों और जनसेवा के संकल्प से अवगत कराया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment