भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजागरूकता रथ रवाना — समाज जागृति का संदेश

0 255

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान

 

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के गौरव दिवस समापन वर्ष के अवसर पर बुधवार को जनजागरूकता रथ को विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, जनपद सदस्यगण, सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला, जहाँ लोगों ने बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान को स्मरण किया।

 

कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रशासक श्रीनिवास द्विवेदी, सहायक संचालक दीपक निगम, मण्डल संयोजक संजय सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, बीआरसी अंगिरा द्विवेदी तथा सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य पी.के. पाण्डेय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जनजागरूकता रथ के माध्यम से समाज में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के विचारों, स्वाभिमान और जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

 

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित ग्रामीणों को मिष्ठान वितरण किया गया। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में एकता, शिक्षा तथा जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। वातावरण में लोकगीतों की गूँज और जयघोष के साथ बिरसा मुंडा की जय-जयकार होती रही।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment