शिक्षा, सुरक्षा और समानता की राह पर – गोरकन्हरी में बाल विवाह के खिलाफ हुंकार

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
डिंडोरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया (आई.ए.एस.) के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 2025” के तहत ग्राम गोरकन्हरी में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
रैली के दौरान “बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है”, “बेटी को पढ़ाओ, देश को बढ़ाओ” तथा “18 वर्ष से कम में विवाह अपराध है” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान हुआ।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पोक्सो एक्ट 2012, तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
ग्राम पंचायत भवन में आयोजित लघु गोष्ठी में उपस्थित जनों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आग्रह किया।