एस. डी. एम. ने किया गणना पत्रक वितरण और मतदाताओं से संपर्क कार्य का निरीक्षण

(रिपोर्ट भगवती प्रसाद दुबे जिला ब्यूरो चीफ मंडला)
एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने मण्डला अनुविभाग के ग्राम पद्मी का भ्रमण किया। उन्होंने यहाँ मतदाताओं से घर-घर संपर्क कार्य का निरीक्षण किया और मतदाताओं से फीडबैक लिया। मतदाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों में गणना पत्रक (ईएफ) वितरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान करने हेतु घर-घर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। बीएलओ द्वारा किए गए कार्य की समीक्षा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सतत् की जा रही है। भ्रमण के दौरान ग्राम के बीएलओ सहित संबंधित मौजूद रहे।