Breaking News

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता प्रदर्शनी एवं जिला जेल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

0 246

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे जिला ब्यूरो चीफ–मंडला)

 

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार न्यायोत्सव के अंतर्गत 9 से 14 नवंबर तक विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पालन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान कमल जोशी के आदेशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तपन धारगा के मार्गदर्शन में सोमवार को “न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह“ के अंतर्गत जनसामान्य तक न्याय की पहुंच उपलब्ध कराये जाने एवं प्रत्येक तबके तक यह संदेश पहुंचाना है कि कानून सबके लिए समान रूप से उपलब्ध है इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिला न्यायालय परिसर मण्डला में विधिक सेवा प्रदर्शनी के माध्यम से नालसा व सालसा की योजनाओं के फ्लैक्स/बैनरों की प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसका शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमान कमल जोशी द्वारा लाल रिबिन काटकर किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से समस्त योजनाओं का प्रदर्शन एवं योजनाओं से संबंधित पम्पलेट वितरित कर आमजनों को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जिला जेल मण्डला में बंदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय से उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों द्वारा पुरूष बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं महिला बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण महिला चिकित्सक द्वारा किया गया एवं निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों को चिन्हित कर विधिक सलाह प्रदान की गई। पूर्व में जिन अधिवक्ताओं को बंदियों के प्रकरणों में नियुक्त किया गया था उनके द्वारा बंदियों के प्रकरणों में हुई कार्यवाहियों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स एवं पैनल अधिवक्ताओं के द्वारा प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में बंदियों को उनके संवैधानिक तथा विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश आरके रावतकर, प्रथम के अति. जिला न्यायाधीष रमेश रंजन चौबे, द्वितीय जिला न्यायाधीश तेजप्रताप सिंह, तृतीय जिला न्यायाधीश हेमराज सनोडिया, पंचम जिला न्यायाधीश ब्रजेश गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद जफर खान एवं समस्त न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका तारन एवं अन्य अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारियों एवं आमजन उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment