“वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में नगर परिषद में हुआ आयोजन संपन्न

0 181

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट

राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 10 नवबंर को जिले के नगर परिषद शहपुरा और डिंडौरी के कार्यालय प्रांगण में वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, श्री राजेन्द्र पाठक, श्री अशोक अवधिया, पार्षद श्री रजनीश राय, श्री रीतेश जैन, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, सीएमओ श्री अमित तिवारी, सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का गायन किया गया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि “वंदे मातरम” केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और एकता का प्रतीक है। उन्होंने आगामी जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस हमारे गौरवशाली जनजातीय नायकों के योगदान को याद करने का अवसर है। इस दौरान नृत्य, गीत, निबंध लेखन, चित्रकारी, रंगोली जैसी गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय संस्कृति और पद्मश्री सम्मानित महापुरुषों की जीवनी को याद किया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर गर्व व्यक्त करते हुए राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक एकता के संकल्प को दोहराया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment