गरियाबंद में बड़ी सफलता: 7 माओवादी हथियारों के साथ आत्मसमर्पण, 37 लाख का इनामी गिरा पुलिस जाल में
मुख्यधारा से जुड़ने की पहल — गरियाबंद जिले में 7 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां कुल 7 माओवादियों ने रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के समक्ष आत्मसमर्पण किया। समर्पण के दौरान माओवादियों ने अपने हथियार भी पुलिस के हवाले किए।
इन सभी माओवादियों पर मिलाकर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी लंबे समय से गरियाबंद और आसपास के इलाकों में सक्रिय थे और कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के लगातार अभियान का असर अब दिखने लगा है। अधिकारियों ने बताया कि सभी समर्पित माओवादियों को शासन की पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन शुरू कर सकें।