चोरी का प्रयास: युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवाले

प्राइड इंडिया न्यूज़ संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट।
सीधी/सिहावल।
रामपुर निवासी नादिर मोहम्मद (24) को एक घर में चोरी करने के आरोप में परिजनों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
परिजनों के अनुसार, देर रात सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर वे बाहर निकले, जहां दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक ने बचने के प्रयास में नुकीले हथियार से हमला करने की भी कोशिश की।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर धारा 331, 6, 305 (BNS) के तहत मामला दर्ज किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिहावल चौकी क्षेत्र में अवैध रेत-मुरूम कारोबार पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहे ।