दोपहिया वाहन पर दूसरी सवारी के लिए भी 6 नवंबर से सख्ती के साथ हेलमेट हुआ अनिवार्य

रिपोर्ट राकेश शर्मा- आज 6 नवंबर 2025 से दो पहिया वाहन
पर बैठने वाली दूसरी सवारी के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है जिसका कड़ाई से पालन भी कराया जाएगा। मध्य प्रदेश में एक आंकड़े के अनुसार प्रतिवर्ष छह से सात हजार दोपहिया वाहन चालक और सवारी की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो जाती है। और इसकी प्रमुख बजह यह है कि लगभग 80 प्रतिशत वाहन चालक हेलमेट पहनते ही नही हैं। इस कारण अब पुलिस पूरे राज्य में अभियान चलाकर हेलमेट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी। छह नवंबर 2025 (गुरुवार) से इसके लिए विशेष अभियान की शुरुआत हो रही है, जो लगातार चलेगा। अब दोपहिया वाहन पर सवार दूसरी सवारी के लिए भी हेलमेट लगाना अनिवार्य हो गया है।
मध्य प्रदेश में इस अभियान के तहत सबसे अधिक सख्ती भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में की जाएगी। कारण, इन जिलों में सड़क हादसे और मौतों की संख्या अधिक है। वर्ष 2024 में प्रदेश में 14,791 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई। जिसमें इंदौर शहर में 2425, ग्रामीण में 290, भोपाल शहर में 945 और ग्रामीण में 235, उज्जैन में 1536, जबलपुर में 2035 और ग्वालियर में 1049 लोगों की मौत हुई। यानी इन पांच जिलों में 8,515 लोगों की मौत हुई जो कुल मौतों का 58 प्रतिशत है। यही कारण है कि इन जिलों में अभियान के अंतर्गत बहुत अधिक सख्ती की जानी है। DIG, पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (PTRI) टीविद्यार्थी के अनुसार हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट पहनने के लिए समझाइश देंगे। सभी जिलों में हर दिन की कार्रवाई की जानकारी एकत्र की जाएगी। यह हेलमेट अनिवार्य वाला अभियान लगातार चलता रहेगा।