मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सीधी में भव्य समारोह 

आत्मनिर्भर प्रदेश के संकल्प के साथ गूंजा मानस भवन 

0 225

सीधी।सीधी जिले के मानस भवन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के 70वें अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर प्रदेश के गौरव, विकास यात्रा और जनकल्याण के संकल्पों को पुनः स्मरण करने का रहा।

कार्यक्रम में सीधी लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक कुंवर सिंह टेक, विधायक विश्वामित्र पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह, वरिष्ठ नेता के.के. तिवारी, धर्मेंद्र सिंह परिहार, इंद्रशरण सिंह एवं मंजू रामजी सिंह सहित जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

इस मौके पर सभी अतिथियों ने प्रदेश की उपलब्धियों, एकता और प्रगति के संकल्प को दोहराया तथा “आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश” के निर्माण के लिए जनभागीदारी को और सशक्त करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह और गर्व के साथ स्थापना दिवस का उत्सव मनाया।

 

🟢 “एकता, विकास और आत्मनिर्भरता – यही है मध्यप्रदेश की पहचान”

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment