वरिष्ठ नागरिक मंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0 351

 

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो जिला पांढुरना

 

पांढुरना, मध्य प्रदेश – वरिष्ठ नागरिक मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिला कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल का चयन करने की मांग की है। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में प्रस्तावित स्थल पर कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण होने से दोनों तहसीलों के निवासियों को आवागमन में कठिनाई होगी और रेलवे लाइन क्रॉसिंग की भी बाधा रहेगी।

 

मंच के पदाधिकारियों ने कृषिमण्डी परिसर में भूमि/स्थल या मोरडोंगरी टी. पाईंट हाईवे के निकट की भूमि/स्थल का अधिग्रहण कर कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण करने की मांग की है। इससे चारों दिशा से नागरिकों, विद्यार्थियों, किसानों, कर्मचारियों और व्यापारियों को कार्यवश कलेक्ट्रेट भवन में आवागमन करने में सुविधा होगी।

 

ज्ञापन सौंपने वालों में श्री रत्नाकर कामडे, श्री बी. आर. नागले, श्री त्रिलोकनाय मिश्रा, श्री जयशंकर शुक्ला और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment