डिंडोरी जिले के जनजाति कार्य विभाग में बड़ा फेर बदल जिले के सातो ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी बदले गए
खमोद चन्देल की रिपोर्ट –
डिंडोरी- जिला के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बदले गए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टि से सातों विकासखंड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
श्री अजय मरकाम, प्राचार्य शा.उ.मा.वि. चाँदरानी होंगे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी समनापुर,
श्री शिवनारायण सिंह परस्ते, व्याख्याताहाई स्कूल कमरासोढ़ा होंगे प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अमरपुर,
श्री अयोध्या सिंह मरावी, व्याख्याता शा.उ.मा.वि. गाड़ासरई होंगे प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बजाग,
श्री एम.के. राय, व्याख्याताहाई स्कूल बुढईगढ़ होंगे प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शहपुरा,
श्री सामल सिंह मरावी, उ.मा.शि.उत्कृष्ट विद्यालय मेहंदवानी होंगे प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मेहंदवानी,
श्री सतीश कुमार धुर्वे, शा.उ.मा.वि. प्राचीन डिंडोरी होंगे प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डिंडोरी,
श्री बिंदाराम कुशराम, शा.उ.मा.वि. रूसा होंगे प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी करंजिया
इस आदेश में उल्लेख किया गया है कि सभी नव नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने पूर्व प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से 31 अक्टूबर 2025 तक पदभार ग्रहण कर लें।