एसआईआर : मतदाता सूची का होगा पुनरीक्षण , दावे एवं आपत्तियां 8 जनवरी तक होंगे स्वीकार

0 225

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो पांढुरना

 

पांढुरना – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के मान से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने पत्रकार वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।

 

कलेक्टर वशिष्ठ ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य किया जाएगा। इसके बाद 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक मतदाताओं के नामों का सर्वेक्षण किया जाएगा। 5 से 8 दिसम्बर तक प्रारूप मतदाता सूची

 

तैयार कर 9 दिसम्बर को प्रकाशित की जाएगी। दावे और आपत्तियाँ 9 दिसम्बर से 8 जनवरी तक स्वीकार की जाएंगी तथा उनका निराकरण 31 जनवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण

 

अधिकारियों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को समय पर कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है या जिनके विवरण में त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि में सुधार अवश्य कराएं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment