Breaking News

बड़ी प्रशासनिक अदला-बदली: IAS सत्यप्रकाश बने ललितपुर के नए जिलाधिकारी, अमनदीप डुली का हुआ लखनऊ तबादला

0 198

ललितपुर।
उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए ललितपुर जिले को नया जिलाधिकारी दिया है। 2016 बैच के IAS अधिकारी सत्यप्रकाश को ललितपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

वर्तमान में सत्यप्रकाश केंद्र सरकार के अधीन नगर आयुक्त झांसी के रूप में कार्यरत हैं और अब वे संयुक्त रूप से ललितपुर जनपद के जिलाधिकारी का दायित्व संभालेंगे।

वहीं, अमनदीप डुली, जो कुछ समय पहले ही आलोक त्रिपाठी के स्थान पर ललितपुर के डीएम बनाए गए थे, उनका स्थानांतरण लखनऊ कर दिया गया है।

यह परिवर्तन प्रशासनिक कार्यकुशलता और सुचारु शासन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

✍️ जिला संवाददाता – प्रवीन जैन, ललितपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment