बिग ब्रेकिंग- बस में लगी भीषण आग, 32 लोगों की मौत*

रिपोर्ट राकेश शर्मा – आंध्र प्रदेश के करनूल में चलती बस में अचानक से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पलक झपकते ही बस को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 40 से ज्यादा यात्री थे सवार।
इस दुख:द दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।