सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1180 शीशी नशीली कफ सिरप सहित ₹12.50 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

0 573

 

सीधी, 21 अक्टूबर 2025 | थाना सेमरिया पुलिस ने मेडिकल नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1180 शीशी प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मसरूका की कुल कीमत लगभग ₹12,52,770/- बताई गई है।

 

🔹 अभियान के तहत त्वरित और निर्णायक कार्यवाही

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देश, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी श्री आशुतोष द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उप निरीक्षक केदार परोहा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

 

मुखबिर से सूचना मिलने पर कि एक स्कार्पियो वाहन (MP18 T 3683) में बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप लाई जा रही है, पुलिस ने रणनीतिक घेराबंदी कर आरोपी सूरज तिवारी पिता चिंतामणि तिवारी (28 वर्ष), निवासी शहडोल को गिरफ्तार किया।

 

🔹 जप्त सामग्री का विवरण:

 

1180 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप – ₹2,37,770/-

 

स्कार्पियो वाहन – ₹10,00,000/-

 

मोटोरोला मोबाइल फोन – ₹15,000/-

कुल जप्त मसरूका – ₹12,52,770/-

 

 

आरोपी के खिलाफ धारा 8, 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट, 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट एवं धारा 238B BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 

🔹 टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफलता में थाना प्रभारी उप निरीक्षक केदार परोहा, सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र बागरी, प्रधान आरक्षक जगदीश सिंह, पंकज विश्वकर्मा, आरक्षक मनीष शुक्ला, विनीत सिंह, भूपेंद्र बागरी एवं प्रकाश सिंह बघेल की सक्रिय भूमिका रही।

 

सेमरिया पुलिस की यह कार्रवाई नशे के कारोबार के विरुद्ध कड़ा संदेश है और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment