कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मां नर्मदा तट पर किया दीप प्रज्वलन  सफाई कर्मियों व श्रद्धालुओं को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बांटी मिठाइयां

0 331

 

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सोमवार की शाम मां नर्मदा के पावन तट पर पहुंचीं। उन्होंने श्रद्धा एवं आस्था के साथ दीप प्रज्वलित कर जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

 

इस अवसर पर कलेक्टर भदौरिया ने मां नर्मदा स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने घाट परिसर में मौजूद श्रद्धालु माताओं, सभी सफाईकर्मी बहनों और भाइयों से आत्मीय भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई वितरण किया। साथ ही सड़क किनारे बैठे नि:सहायों को भी स्नेहपूर्वक मिठाइयां बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाई।

 

मां नर्मदा की आराधना के पश्चात कलेक्टर भदौरिया ने नगर परिषद के सफाई कर्मियों को मिठाई वितरण औरमुलाकात की। उन्होंने उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नगर में स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।

 

कलेक्टर भदौरिया ने कहा कि दीपावली का पर्व स्वच्छता, उजाला और सकारात्मकता का प्रतीक है। ऐसे में नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों को उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया तथा बेहतर स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment