दीपावली पर जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव में हवन का आयोजन : ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक किया सहभाग

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
।
बरगांव,
दीपावली के पावन पर्व पर जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव में आज हवन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में ग्राम के माताओं-बहनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वातावरण वैदिक मंत्रों की गूंज से पवित्र और ऊर्जा से भर गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख परम सम्मानीय राजकुमार मटाले जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन में हवन संपन्न हुआ और उन्होंने समाज में सेवा, संस्कार और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शहपुरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आमों, ग्राम पंचायत बाँकि के पूर्व सरपंच अशोक बनवासी जी, आनंद धुर्वे जी, ग्राम पंचायत सरपंच प्रकल्प प्रमुख श्री श्याम जी, केंद्र के अध्यक्ष श्री एम.एल. साहू जी, गौशाला समिति अध्यक्ष रमेश शरण गुरुदेव, सचिव उमेश रजक जी, कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी जी, जैविक कृषि समिति अध्यक्ष धरम सिंह मरावी जी, सतीश चौबे जी, जाम सिंह जी, हरदीन जी, अजमेर जी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
हवन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ आदान-प्रदान की गईं। केंद्र के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सनातन परंपराओं के संरक्षण का भी प्रतीक है।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि वे समाज में सेवा, संस्कार और सद्भाव की ज्योति को प्रज्वलित रखते हुए दीपावली के वास्तविक संदेश — “अंधकार से प्रकाश की ओर” — को जीवन में आत्मसात करेंगे।