महाभारत में कर्ण का रोल अदा करने वाले पंकज धीर, हारे जिंदगी की जंग

(राकेश शर्मा) फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता और महाभारत में कर्ण बनकर सबके दिलों में बसने वाले पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। जिंदगी के 68 साल का सफर पूरा कर उन्होंने अंतिम सांस ली है।
पिछले कई दिनों से पंकज धीर अस्पताल में एडमिट थे।लम्बे समय से वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से अपनी लड़ाई लड़ रहे थे।लेकिन आखिरकार ये जिंदगी की जंग हार गए और बीती रात उन्होंने आखिरी सांस ली।