सुबह सवेरे समाचार दर्शन

संपादक- आर. डी.पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ- राकेश शर्मा के साथ
🧶14 अक्टूबर 2025🧶
🎯👉सीधी जिले के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने कहा कि नशा समाज के लिए बड़ा खतरा। इसे जड़ से मिटाने हेतु समन्वित प्रयास आवश्यक।
🎯👉जिला पंचायत सीधी का धनंजय मिश्रा को सौंपा गया सीईओ का अतिरिक्त प्रभार।
🎯👉सीधी कलेक्टर द्वारा कहा गया है कि सभी योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
🎯👉सिंगरौली कलेक्टर द्वारा विदेशी पटाखा विक्रय के भंडारण की जांच हेतु किया गया दल गठित।
🎯👉सिंगरौली के बरगवां बाजार मुख्य मार्ग पर 12 से 18 अक्टूबर तक यातायात रहेगा बाधित।
🎯👉पांढुराना जिले में अवैध कॉलोनियों का निर्माण जोरों पर।
🎯👉पांढुरना जिले में मिलावट खोरी पर नहीं कसी जा सकी नकेल। जनता के स्वास्थ्य और जेब पर हो रहा बुरा प्रभाव।
🎯👉डिंडोरी जिले में कोदो, कुटकी के पंजीयन एवं खरीदी हेतु जागरूकता रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी।
🎯👉डिंडोरी जिले में रेत माफियाओं का जमा हुआ है राज। रेत, मुरूम और गिट्टी का फल फूल रहा अवैध कारोबार।
🎯👉ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने खरीदे 93 हजार करोड़ के हथियार। खर्च किया डिफेंस बजट का 50 परसेंट।
🎯👉टोल प्लाजा पर गंदे टॉयलेट की फोटो भेजिए ₹1000 इनाम फास्ट टैग में आएगा पैसा। एन एच ए आई का क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज।
🎯👉अक्टूबर में 8806 रुपए हुआ महंगा सोना। चांदी की कीमतों में 32891 रुपये का उछाल।
🎯👉सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की वोट चोरी के आरोपों पर दायर याचिका को किया खारिज।
🎯👉बिहार चुनाव से पहले आरोप तय, IRCTC मामले में लालू,राबड़ी व तेजस्वी के खिलाफ चलेगा मुकद्दमा।
🎯👉पाकिस्तान रक्षा मंत्री और ISI चीफ को वीजा देने से इनकार,आर-पार के मूड में अफगानिस्तान।
🎯👉अफगानिस्तान से लड़ाई पर पाकिस्तान में उठने लगी आवाज भारत फायदा उठा लेगा।, लड़ाई बंद करो।
🎯👉मेडागास्कर में तख्तापलट की कोशिश, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे।
🎯👉हरियाणा IPS सुसाइड- आज चंडीगढ़ आएंगे राहुल गांधी। CM सैनी का दिल्ली दौरा रद्द। केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू का दावा- बड़ा फैसला लेगी सरकार।
🎯👉दुर्गापुर गैंगरेप केस, पिता बोले- बंगाल में औरंगजेब का शासन। महिला होकर ममता की बातें गैर-जिम्मेदाराना, मामले में अब तक 5 गिरफ्तार।
🎯👉जैसलमेर में सेना के मेजर की मौत।जिप्सी पलटी, महिला अधिकारी समेत 4 घायल; लोंगेवाला जा रहे थे।
🎯👉पाकिस्तान आतंकियों की पंजाब में भेजीं 2 AK-47 पकड़ी गई। भारत-पाक बॉर्डर पर पैकेट में मिली। दिवाली को लेकर बड़ी आतंकी साजिश का था प्लान।
🎯👉हमास ने 48 बंधकों में से सभी जीवित 20 बंधकों को रिहा कर दिया. इनके बदले करीब 1900 फलीस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया।
🎯👉कोल्ड्रिफ सीरप बनाने वाली कंपनी और तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग के बड़े अधिकारियों के ठिकानों पर मारा ईडी ने मारा छापा।
🎯👉भारतीय रेल का मुरीद हुआ अंग्रेज! बोला जापान और यूके की ट्रेन में भी नहीं मिलती ये सुविधाएं- वीडियो वायरल।
🎯👉ट्रंप की तारीफ कर रहे थे शरीफ, तभी अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा-भारत महान्।
🎯👉बिहार चुनाव में महुआ से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप, जारी हुई 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट।
🎯👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री ने की मुलाकात, व्यापार, कृषि और एनर्जी समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा।
🎯👉दिवाली पर आतिशबाजी-कवि कुमार विश्वास का तंज- गोला-बारूद से ओजोन परत को नुकसान नहीं, चार फुलझड़ियों से इसमें छेद हो जाएगा।
🏏खेल समाचार 🏏
🎯👉🏏दिल्ली क्रिकेट टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ सूपड़ा साफ करने से भारत 58 रन दूर।
🌷आप का दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो🌷