जमोड़ी के गौतम परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ – पिता की रिहाई के तीन दिन बाद बेटे की पानी में डूबने से मौत

सीधी मध्यप्रदेश बड़ी खबर
सीधी।
जिले के जमोड़ी क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गौतम परिवार के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की आज गोरियारा बांध में डूबने से मौत हो गई। देर शाम स्थानीय लोगों की मदद से शव बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक छात्र के पिता हाल ही में श्रीराजस्थान मिष्ठान भंडार में अभद्रता के एक मामले में जेल गए थे, और तीन दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए थे। पिता की रिहाई के कुछ ही दिनों बाद इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि परिवार पर लगातार विपत्तियों का दौर चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।