नवोदय में कक्षा 11वीं की लैटरल प्रवेश परीक्षा 21 को

सिंगरौली : प्राचार्य नवोदय विद्यालय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति वर्तमान वर्ष में भी कक्षा 11वीं में लैटरल प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के बाद परीक्षार्थी का प्रवेश अन्य नवोदय विद्यालय में हो जाएगा । उक्त तिथि में संशोधन करते हुये प्रवेश परीक्षण तिथि अब 21 अक्टूबर तक कर दी गई है। ब्यूरो रिपोर्ट सिंगरौली