घुघरी में खाद्य विभाग की कार्रवाई, खोवा एवं अन्य खाद्य सामग्री के लिए गए सैंपल

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो चीफ–मंडला)
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन पर शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घुघरी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा घुघरी में संचालित अग्रवाल स्वीट्स का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकान में रखे गए खोवा एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई तथा नमूना परीक्षण हेतु सैंपल संग्रह किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।