सेमरिया पुलिस की तत्परता से गुमशुदा नाबालिक किशोरी सकुशल बरामद

0 300

 

 

सेमरिया थाना पुलिस ने तेज़ी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुमशुदा नाबालिक किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

 

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सेमरिया श्री केदार परौहा के नेतृत्व तथा चौकी प्रभारी बम्हनी उप निरीक्षक विकास सिंह और उनकी टीम ने यह सराहनीय कार्य किया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सेमरिया अंतर्गत चौकी बम्हनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक पुत्री के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद जब कोई पता नहीं चला, तब पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

 

लगातार प्रयास और खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने नाबालिक किशोरी को सुरक्षित बरामद कर चौकी बम्हनी लाया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक विकास सिंह, प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह, आरक्षक सतीश तिवारी एवं आरक्षक लल्लू सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

👉 पुलिस की यह तत्परता जन सुरक्षा और विश्वास का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment