कठिन घड़ी में सरकार साथ: मुख्यमंत्री ने नागपुर में बच्चों से मिलकर दिलाया भरोसा”*

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
सीएम डॉ. मोहन यादव की संवेदनशील पहल
अमानक कफ सिरप कांड के पीड़ित बच्चों से मिले, कहा – सरकार हर पल साथ खड़ी है
महाराष्ट्र के नागपुर में अमानक कफ सिरप प्रकरण के चलते अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती मध्यप्रदेश के बच्चों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उपचाररत बच्चों के परिजनों से भेंटकर सभी बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश सरकार इस कठिन समय में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि हर संभव चिकित्सकीय सुविधा तुरंत और पूरी क्षमता के साथ उपलब्ध कराई जाए।