#सिंगरौली में भाजपा के सनातन विरोधी कुकृत्यों से मचा हाहाकार, ब्राह्मण समाज में गहरी नाराज़गी

जिले में भाजपा संगठन के भीतर लगातार उभर रहे सनातन व ब्राह्मण विरोधी रवैये को लेकर अब गंभीर असंतोष दिखाई देने लगा है।
जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल सरई में संगठन के पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली और ब्राह्मण समाज के प्रति अपनाई जा रही उपेक्षात्मक व भेदभावपूर्ण मानसिकता से आहत होकर मंडल महामंत्री प्रमिता दुबे ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव सहित कुछ अन्य पदाधिकारियों के व्यवहार से कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
पदत्याग के बाद ब्राह्मण समाज के बीच यह चर्चा तेज़ हो गई है कि भाजपा संगठन अब अपनी मूल सनातन नीति और विचारधारा से भटक चुका है, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जिला ब्यूरो सिंगरौली