सीधी ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई — आरईएस विभाग के तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज, महिला कर्मचारी रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ी गई

0 309

सीधी, 08 अक्टूबर 2025।

सीधी जिले में लोकायुक्त रीवा की टीम ने आज आरईएस (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। टीम ने विभाग की एक महिला कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

 

सूत्रों के अनुसार, महिला कर्मचारी कार्य संबंधी फाइल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रही थी। शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

 

लोकायुक्त ने मामले में आरईएस विभाग के तीन अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई से जिले के अन्य विभागों में भी हड़कंप मच गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment