पांढुर्णा में मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई

0 930

नवागत कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के आदेश पर पांढुर्णा नगर में संचालित मेडिकल स्टोर्स की जाँच की गई। जाँच टीम में अलका एक्का, अनुविभागी अधिकारी, पांढुर्णा, ब्रिजेश भागर्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पांढुर्णा, विनय प्रकाश ठाकुर, तहसीलदार पांडुर्णा, अजय मरकाम, थाना प्रभारी पांडुर्णा, दिपेन्द्र सलामे, बीएमओ, सुरेश कुमार टेकाम, बीईई स्वा० विभाग पांडुर्णा शामिल थे।

 

*जाँच में क्या पाया गया?*

 

जाँच में 7 मेडिकल स्टोर्स की जाँच की गई, जिसमें से:

 

– साई मेडीकोज और नरेन्द्र मेडीकल स्टोर्स में एक्सपायरी डेट की दवाएं पाई गईं, जिन्हें स्टोर्स से अलग कराया गया।

– मोनु मेडीकल स्टोर्स का दवा विक्रेता लाइसेंस नहीं होने के कारण स्टोर्स को सील किया गया।

 

*दस्तावेज जप्त*

 

सभी मेडीकल स्टोर्स से अप्रैल 2025 से सितम्बर 2025 तक दवाओं के क्रय संबंधित दस्तावेज जप्त किए गए। आगे की जाँच जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment