सुबह सवेरे समाचार दर्शन*

*संपादक- आर. डी.पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ- राकेश शर्मा के साथ*
*08- अक्टूबर 2025- बुधवार*
👇
🛟👉सीधी जिले के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश पर जारी है मेडिकल स्टोर्स का आकस्मिक निरीक्षण।
🛟👉सीधी जिले के कुचवाही से लगे ग्राम जनकपुर में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई में शामिल लोगों को बचाने में जुटा हुआ है जंगल विभाग।
🛟👉सिंगरौली जिले के चितरंगी ब्लाक में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर एवं उनके सहयोगी को ₹30000 रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार।
🛟👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन; कई अन्य परियोजनाओं की देंगे सौगात।
🛟👉ट्रंप के टैरिफ के बीच आज भारत आएंगे ब्रिटिश PM स्टार्मर, मोदी के साथ विजन 2035 पर करेंगे वार्ता।
🛟👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने पुतिन को उनके 73वें जन्मदिन की बधाई दी।
🛟👉वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस आज, राफेल-सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमान भी होंगे आकर्षण का केंद्र।
🛟👉केंद्र ने 4 नए रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी, इससे 4 राज्यों के 18 जिले जुड़ेंगे; इटारसी-भोपाल-बीना रूट पर चौथी लाइन बनेगी।
🛟👉चुनाव आयोग बिहार की अंतिम मतदाता सूची से हटाए गए 3.66 लाख मतदाताओं का विवरण दे, सुप्रीम कोर्ट ने 9 अक्टूबर तक चुनाव आयोग से मांगी पूरी डिटेल।
🛟👉सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका ।कफ-सिरप से दो राज्यों में अबतक 23 बच्चों की मौत, 5 राज्यों में कोल्ड्रिफ सिरप बैन।
🛟👉कैंसर का बढ़ता विश्व संकट, 2050 तक तीन करोड़ नए मरीज; प्रतिवर्ष 1.86 करोड़ मौतों का अंदेशा।
🛟👉कैंसर अब सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक संकट बन चुका है। ‘द लैंसेट’ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक कैंसर के नए मामले 3 करोड़ से ज्यादा हो सकते हैं और हर साल 1.86 करोड़ मौतें संभव हैं। 1990 से 2023 के बीच नए मामलों में 105% और मौतों में 74% बढ़ोतरी हुई। 2023 में ही 1.85 करोड़ लोग पीड़ित हुए और 1.04 करोड़ ने जान गंवाई।
🛟👉रेलवे देने जा रहा बड़ी सौगात, यात्री बदल सकेंगे कंफर्म टिकट की तारीख, जनवरी 2026 से लागू हो सकती है।
🛟👉जयपुर-अजमेर हाईवे पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग के बाद कई धमाके,तेज धमाकों से दहला इलाका; चपेट में कई गाड़ियां।
🛟👉ऑनलाइन UPI पेमेंट के लिए फेस, फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल होगा, सरकार ने नए फीचर्स को मंजूरी दी, अभी तक सिर्फ PIN से भुगतान होता था।
खेल समाचार
🛟👉🏏महिला विश्व कप क्रिकेट के मैच में आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला।
*आपका दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो*