सभासदों ने अपर जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने का किया शिकायत सौपा ज्ञापन

बीना – नगर पंचायत अनपरा के दर्जनों सभासद ने अपर जिलाध्यक्ष क़ो ज्ञापन सौपते हुए बताया कि वार्ड संख्या 10 (गांधी नगर) की सभासद जुलेखा बानो जिनका वार्ड अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर मे पडता है के द्वारा विकास कार्यों को प्रभावित करने तथा ठेकेदारो पर दबाव बनाने के उद्देश्य से मनगढन्त आरोप लगाते हुए अनाधिकृत दबाव बनाया जाता है जब दबाव बनाने मे सफल नही हो पाती है तो विकास कार्यों को प्रभावित करने तथा ठेकेदारों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से मनगढन्त शिकायते भी करने लगती है जबकि किसी भी कार्य का भुगतान अवर अभियन्ता के बगैर भौतिक सत्यापन के नहीं किया जाता है। शिकायतो के कारण कार्यों में विलम्ब होने के साथ साथ भुगतान में भी देरी हो जाता है। सभासदों ने निवेदन किया है कि तथ्यो को दृष्टिगत रखते हुए जुलेखा बानो पर आवश्यक कार्यवाही किया जय।