विक्रमदेव सरयाम का एमपीपीएससी में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन

0 491

संवाददाता- निलेश कलसकर

 

पांढुर्णा जिले के नांदनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरी, गोविंदपुर निवासी विक्रमदेव सरयाम ने एमपीपीएससी 2024 बेंच से डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होकर जिले को गौरवान्वित किया है। विक्रमदेव की इस उपलब्धि से उनके परिवार और आदिवासी समाज में खुशी की लहर है।

 

विक्रमदेव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और सहपाठी मित्रों को दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष उज्जवल सिंह चौहान ने विक्रमदेव को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ आदिवासी समाज और नांदनवाड़ी क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

 

बधाई देने वालों में शामिल रहे प्रमुख लोग

 

– भाजपा जिला उपाध्यक्ष उज्जवल सिंह चौहान

– पूर्व विधानसभा प्रत्याशी टीकाराम कोराची

– पूर्व मंडल अध्यक्ष निरज चौहान

– मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष कैलाश सूर्यवंशी

– आदिवासी नेता सुखीराम वरखड़े

– युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश कामड़ी

– पूर्व सह कार्यालय मंत्री किशोर धुर्वे

– जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंचु युवनाती

– पार्षद दुर्गेश उईके

 

विक्रमदेव की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment