बारिश से जलमग्न हुआ बैढ़न चौपाटी
:

#नगर_निगम_की_लापरवाही_उजागर
#दुकानदार_ठेला_व्यापारी_बेहाल
सिंगरौली से सुनील पांडे की रिपोर्ट
सिंगरौली।। लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। शहर का बैढ़न चौपाटी बारिश के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गया।
जिससे वहां के दुकानदारों और ठेला व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई छोटे व्यापारियों का सामान भीगकर खराब हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल बारिश में बैढ़न चौपाटी तालाब का रूप ले लेता है।
लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने और स्थायी समाधान की मांग की है।