सिंगरौली में गांधी जयंती पर “स्वच्छ भारत दिवस” कार्यक्रम

0 351

सफाई मित्रों व अधिकारियों को किया गया सम्मानित

 

सिंगरौली/बैढ़न। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा “स्वच्छ भारत दिवस” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री राधा सिंह, विधायक रामनिवास शाह, जिला कलेक्टर चंदशेखर शुक्ला, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय एवं निगम आयुक्त सविता प्रधान ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वार्ड प्रभारी, स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक एवं सफाई मित्रों को माला पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर नगर निगम सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी, राजस्व अधिकारी आर.पी. बैस, एसडीओ संतोष पाण्डेय, एमआईसी सदस्य, पार्षद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।

 

सिंगरौली से सुनील पांडे की रिपोर्ट।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment