पांढुरना: खेत में बिजली का करंट लगने से किसान की संदिग्ध मौत

0 367

भीमराज उईके का शव खेत से 100 फीट दूर जंगल में मिला, पुलिस जांच में जुटी

 

पांढुरना (संवाददाता: निलेश कलसकर) –

पांढुरना तहसील के ग्राम कोंढाली में गुरुवार शाम खेत गए किसान भीमराज उईके का शव शुक्रवार दोपहर जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।

 

परिजनों ने बताया कि भीमराज बेलपत्री लेने गए थे, लेकिन अगले दिन उनका शव खेत से लगभग 100 फीट दूर जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के पैर में बिजली के झटके के निशान पाए हैं। खेत में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए बिछाए गए बिजली के तार के कारण हादसे की संभावना जताई जा रही है।

 

नंदनवाड़ी पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि करंट कैसे लगा और शव जंगल तक कैसे पहुंचा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment