तकनीकी कारणों से भोजपुरी फिल्म सच्चा प्यार अब रविवार को होगी रिलीज

0 311

 

राँची। भोजपुरी फिल्म सच्चा प्यार की रिलीज 3 अक्टूबर को तय थी और यूट्यूब पर अपलोड भी कर दी गई थी। लेकिन कॉपीराइट संबंधी तकनीकी समस्या आने के कारण फिल्म को प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया गया। अब यह फिल्म आगामी रविवार, 5 अक्टूबर को यूट्यूब चैनल एस राज भोजपुरी पर दोबारा रिलीज की जाएगी।

 

फिल्म के अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक सुरेन्द्र कुमार महतो ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी को दूर कर दिया गया है और दर्शक रविवार को पूरी फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

 

सच्चा प्यार एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है, जिसमें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। सुरेन्द्र कुमार, जो म्यूजिक वीडियो से लोकप्रिय हुए हैं, अब धीरे-धीरे फिल्मों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।

 

फिल्म में सुरेंद्र कुमार, लिसा वर्मा, अमर मिश्रा, मुकेश पाण्डेय, अभिषेक बेनजमिन, सूरज सिंह, संजय कयामत, नीलिमा, शशिभूषण, संतोष रॉय, लवली, अभिषेक, लाल बाबू, सम्राय सहित कई कलाकार नज़र आएंगे।

 

तकनीकी टीम में निर्माता-निर्देशक सुरेंद्र कुमार महतो, लेखक हेमंत कुमार, कैमरामैन संतोष राणा व अनिल रवानी, गीतकार हेमंत कुमार, संगीतकार आर्या शर्मा और टिंकू तूफान, जबकि गायन रवि राज, पुनीता प्रिया और खुशी कक्कड़ ने किया है।

पोस्ट-प्रोडक्शन का काम रिया स्टूडियो रांची में हुआ, वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक सौरव ने मुंबई में तैयार किया है।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment