सरई थाना क्षेत्र के जमगड़ी पंचायत के बरौना में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने महान नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा।
सिंगरौली –
सरई थाना क्षेत्र के जमगड़ी पंचायत के बरौना में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने महान नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा।
सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।
प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त भवर खोह पंचायत निवासी के रूप में की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, साथ ही मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सिंगरौली से सुनील पांडे की रिपोर्ट