झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से गई महिला की जान, क्लीनिक छोड़कर हुआ फरार

0 248

 

सीधी।

ग्राम कुंनझुन कला निवासी तैबूनिशा पति बदरुद्दीन (उम्र 33 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मायापुर में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे बंगाली डॉक्टर विश्वास की लापरवाही से महिला की जान गई।

 

परिजनों ने बताया कि तैबूनिशा को सुबह अचानक उल्टी-दस्त की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें ऑटो से मायापुर लाकर डॉक्टर विश्वास के यहां इलाज कराया गया। वहां बोतल और सुई लगाने के बाद चाय-बिस्कुट दिए गए। इसके कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

 

घटना के बाद आरोपी झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर बहरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 

महिला के पति बदरुद्दीन ने आरोप लगाया कि डॉक्टर से स्पष्ट कहा गया था कि यदि वह इलाज कर सके तभी करें, अन्यथा जिला अस्पताल सीधी ले जाया जाएगा। इस पर डॉक्टर ने भरोसा दिलाया था कि मरीज दो-चार घंटे में ठीक हो जाएगी, लेकिन दो घंटे बाद इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई।

 

फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment