Breaking News

टीम इंडिया बनी चैंपियन,एशिया कप क्रिकेट विशेष

0 224

 

रिपोर्ट(राकेश शर्मा)खेल के मैदान पर भी भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर। अजेय रहते हुए भारतीय टीम नौवी बार बनी एशिया कप क्रिकेट की चैंपियन। एशिया कप क्रिकेट के फाइनल में में 41 साल बाद दोनों टीमे थी आमने-सामने। पाकिस्तान की भारत के हाथों हार की हैट्रिक। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया की जमकर की तारीफ। खूब दी बधाई। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर मैदान पर। हर के बाद ड्रेसिंग रूम में छिपी पाकिस्तान क्रिकेट टीम। पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारतीय सेना एवं पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के नाम किया एशिया कप की मैच फीस। जीत के बाद भी भारतीय टीम ने नहीं ली एशिया कप की ट्रॉफी। ट्रॉफी न लेने का का कारण यह था कि एसीसी अध्यक्ष पाकिस्तान के मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी दी जा रही थी।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और यश जयशंकर से लेकर विभिन्न नेताओं ने भारतीय टीम को बधाई दी। अमित शाह ने जहां भारतीय टीम की जबरदस्त ऊर्जा की तारीफ की वही एस जयशंकर ने कहा कि नया भारत करके दिखाता है। भारतीय टीम की जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने कहा कि मैदान कोई भी हो, जीत हमारी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment