सांसद डॉ राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर संसदीय क्षेत्र के 8 व्यक्ति दूरसंचार सलाहकार समिति के लिए मनोनीत

0 305

 

 

सीधी 26 सितम्बर 2025

सांसद डॉ राजेश मिश्रा की अनुसंशा पर केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा सीधी संसदीय क्षेत्र के 8 व्यक्तियों को बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। सांसद की अनुशंसा पर सीधी जिले के ग्राम पड़ैनिया पवाई तहसील गोपद बनास के प्रमोद कुमार दुबे, ग्राम उकरहा तहसील चुरहट के मोतीलाल पटेल, उत्तर करौदिया तहसील गोपद बनास के महेश प्रजापति, ग्राम पोड़ी टमसार के राजकुमार तिवारी, सिंगरौली जिले के ग्राम पचौर के ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नेहरू नगर वार्ड-5 के सुरेश गिरी, पाली पतेरी के शारदा प्रसाद शर्मा एवं शहडोल जिले के ग्राम कुंआ के अंकित शर्मा को सलाहकार सदस्य मनोनीत किया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक लोकसभा सासंद को अपने संसदीय क्षेत्र से 8 व्यक्तियों को दूरसंचार सलाहकार समिति के लिए नामित किये जाने का प्रावधा

न है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment