Breaking News

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नौगवां धीर सिंह में रक्त परीक्षण शिविर आयोजित

0 188

 

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

 

सीधी 26 सितम्बर 2025

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “सेवा पखवाड़ा अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राचार्य डॉ. पी.के. सिंह के मार्गदर्शन में महाविद्यालय द्वारा गोद ग्राम नौगवां धीर सिंह स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रक्त परीक्षण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

बरसात के मौसम में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और मलेरिया के खतरे को दृष्टिगत रखते हुए शिविर में कुल 87 छात्र-छात्राओं का मलेरिया टेस्ट किया गया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. हरिओम सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने न केवल रक्त परीक्षण किया, बल्कि मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी भी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को दी। साथ ही उपस्थित सभी को बीमारी से बचाव हेतु शपथ भी दिलाई गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा भार्गव ने की एवं संयोजक की भूमिका डॉ. उमाकांत साहू ने निभाई। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सोनी, इको क्लब प्रभारी डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. रविंद्र नाथ सिंह, डॉ. अशफाक अहमद, टी.के. मार्के, वेदराज जायसवाल, जयवीर सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ के सहयोग से रक्त परीक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment